W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Nikay Chunav: 10 में से 9 निगम जीती BJP, कांग्रेस जीरो पर आउट

हरियाणा निकाय चुनाव में 9 निगमों पर बीजेपी का कब्जा

10:44 AM Mar 12, 2025 IST | Neha Singh

हरियाणा निकाय चुनाव में 9 निगमों पर बीजेपी का कब्जा

haryana nikay chunav  10 में से 9 निगम जीती bjp  कांग्रेस जीरो पर आउट

हरियाणा नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आज हरियाणा के 10 नगर निगमों में मतों की गिनती हुई। बीजेपी ने 10 में 9 नगर निगम पर कमल खिला दिया है। वहीं कांग्रेस निकाय चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। वहीं मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगड़ में जीत का जश्न मनाया। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी हार मान ली है और कहा कि वह चुनाव में गए ही नहीं थे।

Advertisement

कहां से कौन बना मेयर ?

Advertisement

पानीपत- कोमल सैनी (भाजपा)

Advertisement

गुरूग्राम- राजरानी मल्होत्रा (भाजपा)

रोहतक- राम अवतार वाल्मीकि (भाजपा)

हिसार- प्रवीण पोपली (भाजपा)

करनाल- रेणु बाला गुप्ता (भाजपा)

अम्बाला- शैलजा सचदेवा (भाजपा)

सोनीपत- राजीव जैन (भाजपा)

फरीदाबाद- प्रवीण जोशी (भाजपा)

यमुनानगर- सुमन बहमनी (भाजपा)

मानेसर- डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)

हरियाण में ट्रिपल इंजन की सरकार

हरियाणा निकाय चुनाव में जीत से सीएम नायब सैनी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जनता ने शहरों के विकास के लिए सरकार को तीसरा इंजन दिया है। निकाय चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि जनता सरकार के विकास के साथ है। सरकार विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी। सरकार लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ाएगी।

हार से असर नहीं पड़ता- हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने माना कि उन्होंने चुनाव में ज्यादा मेहनत नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में कोई मेहनत नहीं की। मैं चुनाव के दौरान कहीं प्रचार के लिए नहीं गया। मैं पंचायत या नगर निगम चुनाव के दौरान प्रचार नहीं करता। साथ ही उनका कहना है कि यह हार पार्टी को सबक सिखाएगी। पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी। आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों का विधानसभा चुनाव पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।

सांसद शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा, भाजपा सरकार पर किया हमला

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×