W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana News: 28 जनवरी को जींद में होगी बदलाव रैली, CM केजरीवाल और मान करेंगे संबोधित

11:25 AM Jan 08, 2024 IST | Aastha Paswan
haryana news  28 जनवरी को जींद में होगी बदलाव रैली  cm केजरीवाल और मान करेंगे संबोधित

Haryana News : AAP हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने राज्यसभा में दूसरी बार नाम नहीं होने पर कहा कि, मैं हरियाणा के लिए काम करना चाहता हूं। हांलाकि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मुझसे पूछा गया था, लेकिन मैंने उनको बताया कि हरियाणा में सरकार बनाना ज्यादा जरूरी है।

Advertisement

Highlights

Advertisement

  • 28 जनवरी को जींद में होगी बदलाव रैली
  •  CM केजरीवाल और मान करेंगे संबोधित
  • APP ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज
  • 832 स्कूलों को किया जा रहा बंद
  • अंधकार में है हरियाणा के छात्रों का भविष्य

28 जनवरी को एक बार फिर बदलाव रैली निकाली जाएगी। दरअसल आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने राज्यसभा में दूसरी बार नाम नहीं होने पर रैली निकालने का एलान किया है। सुशील गुप्ता ने कहा कि मैं हरियाणा के लिए काम करना चाहता हूं। पिछले दिनों हरियाणा में चार जगहों पर रैली निकाली गई, जो काफी सफल रही है। जिसके बाद 28 जनवरी को जींद में एक बदलाव रैली की जाएगी।

Advertisement

CM केजरीवाल और मान करेंगे संबोधित

जींद में निकाली जाने वाली रैली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही इस बदलाव रैली में पूरे हरियाणा से लोग शामिल होंगे। अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकें और हरियाणा में बढ़ते जा रहे नशे पर लगाम लगाई जाएगी। आम आदमी पार्टी चाहती है कि हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास हो।

832 स्कूलों को बंद करने पर APP ने कसा तंज

AAP के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में मर्जर के नाम पर 832 स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे लगभग 7349 बच्चों का भविष्य अंधकार में रखा जा रहा है। अब तक करीब 1032 निजी स्कूलों की मान्यता रद कर दी गई है, जिससे लगभग 60 हजार बच्चों का भविष्य अंधकार में है। सरकार साजिश के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की वजह से हरियाणा सरकार को पहले ही हाईकोर्ट से पांच लाख का जुर्माना लगा चुकी है। मगर हरियाणा सरकार में कोई बदलाव हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
Advertisement
×