Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के कई जिलों में लू का कहर जारी, सरकार ने बदला स्कूल का समय

09:02 AM May 20, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana News: पूरे देश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से हरियाणा के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। अब जिला उपायुक्त ही अपने क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी का फैसला ले सकेंगे। वहीं सरकार ने बच्चों के स्कूल का समय बदल दिया।

Highlights

लू का कहर जारी

हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों को अपने जिले में स्कूलों की छुट्टी करने का अधिकार दे दिया है। सभी जिला उपायुक्त स्थिति को देखते हुए आदेश जारी करेंगे जो सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Advertisement

स्कूलों की बदली गई टाइमिंग

1 से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। झुलसा देने वाली गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग पहले ही समय में बदलाव कर चुका है। सभी स्कूल सुबह आठ की बजाय सात बजे से लगेंगे और छुट्टी भी जल्दी होगी। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी, जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी सात सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पारी 11.45 से शाम 4.15 तक रहेगी।

तापमान में और हो सकती बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में लू के साथ ही तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले एक-दो दिनों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article