W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana News: कड़ाके की ठंड के चलते हरियाणा के स्कूलों में बढ़ीं छुट्टियां

10:59 AM Jan 15, 2024 IST | NAMITA DIXIT
haryana news  कड़ाके की ठंड के चलते हरियाणा के स्कूलों में बढ़ीं छुट्टियां

हरियाणा में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा (Haryana) में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से तीसरी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई गई है। इसके साथ जिलों के डीसी इससे ऊपर की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला खुद ले सकेंगे।शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

  • हरियाणा के स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां
  • बढ़ती ठंड के बीच तीसरी कक्षा तक पढ़ाई 18 जनवरी तक बंद
  • शिक्षा विभाग की तरफ से आज आदेश जारी कर दिए जाएंगे

ठंड और बढ़ने से छुट्टियां और बढ़ा दी गई

आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक विंटर वैकेशन घोषित किया गया था, लेकिन अभी ठंड और बढ़ने से छुट्टियां और बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से 15 और 16 जनवरी को कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग भी सर्तक हो गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को बंद रखने का ऑर्डर सख्ती से लागू करने की हिदायत दी गई है।

पंजाब के स्कूलों में भी बढ़ाई गई छुट्टियां

दरअसल, इससे पहले पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई है। पंजाब में पांचवी कक्षा तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है। वहीं, 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगी। रविवार को शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।जिसके अनुसार प्रदेश के सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की सभी प्राथमिक कक्षाओं की 20 जनवरी तक छुट्टी रहने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×