देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Haryana News : भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के प्रकोप से लोगोंं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद व यमुनानगर को छोड़कर बाकी 19 जिलों के लिए लू के ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का रात का तापमान भी 30.0 डिग्री से ऊपर ही रहा। हालांकि जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है।
Highlight :
भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के प्रकोप से लोगोंं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लू के थपेड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि 4-5 दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। वहीं हरियाणा का सिरसा काफी गर्म रहा। हालांकि कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होनी की संभावना है।
मौसम विभाग ने रविवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद व यमुनानगर को छोड़कर बाकी 19 जिलों के लिए लू के ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का रात का तापमान भी 30.0 डिग्री से ऊपर ही रहा। हरियाणा कृषि विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जून की रात से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
शनिवार को भी गर्मी व लू से लोगों का बुरा हाल रहा। सिरसा 45.5 डिग्री सेल्सियस की आंच पर तपा। अधिकतर जिलों का तापमान भी 44.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा। हरियाणा में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लोग गर्मी के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं। हालांकि अभी आने वाले दिन में मौसम में बदलाव होगा।