W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: जनता को गर्मी से मिली राहत, बारिश से 5.4 डिग्री गिरा तापमान

11:14 AM Apr 28, 2024 IST | Aastha Paswan
haryana  जनता को गर्मी से मिली राहत  बारिश से 5 4 डिग्री गिरा तापमान

Haryana News: मौसम में बदलाव हुआ। वर्षा होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण व उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। देर रात को तेज अंधड़ के साथ साथ रूक रूक कर पूर्व मानसून वर्षा हुई। इसी के दिन शनिवार को दिन के समय भी हल्की बूंदाबांदी बार बार होती रही।

Highlights

  • बारिश व ओलावृष्टि से गिरा तापमान
  • अभी दो दिन गर्मी से राहत
  • उसके बाद बढ़ेगा पारा

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से राहत ही रहेगी। हालांकि उसके बाद मौसम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बदले मौसम की वजह से राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन इलाको में बारिश की संभावना

28 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश के आसार हैं और 29 को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से राहत ही रहेगी। हालांकि उसके बाद मौसम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बीते 24 घंटे में हिसार, पंचकूला, नारनौल और चरखी दादरी में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। शनिवार को बदले मौसम की वजह से राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट

इससे अंबाला में 37 डिग्री, हिसार में 37.4 डिग्री, करनाल में 37.6, महेंद्रगढ़ में 36.7, रोहतक में 36.7, भिवानी में 36.7 डिग्री, पानीपत में 37.7 डिग्री, यमुनानगर में 36.3, हिसार में 36.3, पंचकूला में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा और कहीं सामान्य से कम दर्ज किया गया।

वहीं, अंबाला में 1.1 एमएम, हिसार में 4.7 एमएम, करनाल में 2.8 एमएम, फरीदाबाद में एक एमएम, करनाल में 2 एमएम, झज्जर में 3.5 एमएम, गुरुग्राम में 5.5 एमएम और सोनीपत में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×