Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana: करनाल विधानसभा उपचुनाव में CM सैनी को टक्कर देंगे त्रिलोचन, भरा नामांकन

10:52 AM May 05, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana News: विधानसभा उपचुनाव में CM नायब के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पर बनी असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। आखिरकार कांग्रेस ने पार्टी के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सादगीपूर्ण तरीके से त्रिलोचन सिंह ने दोबारा नामांकन दाखिल किया।

Highlights

आमने- सामने होंगे CM नायब सैनी और त्रिलोचन

करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह ने अपना नामांकन दोबारा भरा। इससे पहले वह पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में नामांकन कर चुके थे। जानें त्रिलोचन के दोबारा से पर्चा दाखिल करने के पीछे आखिर क्या कारण थे।

Advertisement

पर्ची जमा कराने का भेजा नोटिस

पहले वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा  व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान (Chaudhary Udaybhan) की मौजूदगी में नामांकन कर चुके थे। तब उन्होंने पार्टी के चुनाव निशान की पर्ची जिला निर्वाचन अधिकारी को नहीं दी थी। इस पर चुनाव आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भी दिया गया था कि वह चुनाव निशान की पर्ची जमा कराएं।

पिछले विधानसभा चुनाव में मिले वोट

अब उन्होंने अपना पहला नामांकन रद कराते हुए नए सिरे से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। कवरिंग प्रत्याशी उनकी पत्नी हरमेंद्र कौर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर त्रिलोचन सिंह ने पूर्व सीएम मनोहर लाल का मुकाबला करते हुए 35427 वोट हासिल किए थे।

मैदान में उतरे भाजपा के शमशेर सिंह नैन

भाजपा  नेता शमशेर सिंह नैन ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के विरुद्ध ताल ठोंकते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। शमशेर सिंह नैन  जाट हैं। जो कि जाट मतों में बिखराव का कारण बनेंगे और गैर जाट मतों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में बनने की वजह रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article