India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए DGP, पीके अग्रवाल की ली जगह

06:36 PM Aug 16, 2023 IST
Advertisement
हरियाणा सरकार ने बुधवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।उन्होंने पी.के. अग्रवाल का स्थान लिया है जो दो साल का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले ही सेवानिवृत्त हो गए। कपूर का नाम दो IPS अधिकारियों- मुहम्मद अकील (1988 बैच), और रमेश चंद्र मिश्रा (1989 बैच) के साथ UPSC की पैनल समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रहे कपूर को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। 2014 में मौजूदा सरकार के सत्ता में आने पर उन्हें राज्य का पहला सीआईडी प्रमुख नियुक्त किया गया था। कपूर का कार्यकाल CBI में भी रहा है।
Advertisement
Next Article