W3Schools
Advertisement

उत्तराखंड में UCC लागू होने पर अनिल विज ने की CM पुष्कर धामी की तारीफ

अंबाला एयरपोर्ट और दिल्ली चुनाव पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री

08:25 AM Jan 27, 2025 IST | Pankhil Verma

अंबाला एयरपोर्ट और दिल्ली चुनाव पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री

उत्तराखंड में ucc लागू होने पर अनिल विज ने की cm पुष्कर धामी की तारीफ

उत्तराखंड मे आज से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो रहा हैं जिससे वो देश का पहला राज्य बन गया हैं जिसने UCC लागू किया इसी को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर सराहना की। विज ने कहा कि इसके लागू होने से सभी वर्ग के लोगो को लाभ होगा। विज ने कहा कि ये बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था लेकिन पूर्व की सरकारों ने ऐसा नहीं होने दिया।

Advertisement

यही नहीं आज यानी 27 जनवरी से उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां UCC कानून प्रभावी हो जाएगा। उत्तराखंड मे यूसीसी को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और प्रदेश में जाति धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा इसी को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर सराहना की, विज ने कहा कि इसके लागू होने से सभी वर्ग के लोगो को लाभ होगा। विज ने कहा की ये बहुत बड़ा माईल्ज स्टोन हैं जो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री स्थापित करने जा रहे हैं UCC लागू करने जा रहे ही जो बहुत बड़ा कदम हैं जिसकी मे पूरी तरह से सराहना करता हूँ, जब देश एक हैं तो कानून भी एक होना चाहिए ये ! विज ने कहा कि ये बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था लेकिन पूर्व की सरकारों ने ऐसा नहीं होने दिया।

Advertisement

हरियाणा में बन रहे एयरपोर्ट पर क्या कहा

Advertisement

अम्बाला मे बन रहे डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर कल अनिल विज ने अधिकारियो के साथ निरिक्षण किया था इस पर विज ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एक माह में तैयार हो जायेगा क्योंकि सभी कुछ लगभग तैयार हैं, कहीं कहीं कुछ तब्दीलिया करनी हैं जिसके लिए कल एडवाइजर आये थे जिन्होंने कहा हैं कि वे एक सप्ताह मे सब कर देंगे।

दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे वे केलैंडर मे लपेटकर रूपये दिए जा रहे हैं जिस पर विज ने आम आदमी पर जमकर प्रहार किये और कहा कि ये आम आदमी पार्टी का कल्चर हैं यही करने तो वो आये हैं यही करके वे जेलों मे गए हैं और यही लोगो को पाठ पढ़ा रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×