India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood KesariSocial World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फरीदाबाद में गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई को जलाकर मारने का प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

09:14 AM Dec 15, 2023 IST
Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई पर कथित तौर पर पेट्रोल डाल दिया और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल पर बुधवार रात करीब एक बजे कम से कम पांच लोगों ने कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने बाबा मंडी में चाचा चौक के पास कथित तौर पर पांचाल पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है।

बयान में पांचाल ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक को पहचानता है। बाद में पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें, बजरंगी उर्फ राजकुमार ‘गोरक्षा बजरंग फोर्स’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष है और नूंह हिंसा मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल जमानत पर है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article