India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी : अनिल विज

08:05 AM Aug 23, 2024 IST
Advertisement

हरियाणा : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और भाजपा के लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर भरोसा जताया। तैयारियों पर मीडिया से बात करते हुए, अनिल विज ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के लिए चर्चा और मूल्यांकन जारी है। हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

Highlight : 

हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर भाजपा का भरोसा

विज ने कहा, हमने प्रत्येक सीट के लिए चर्चा की और हम प्राप्त आवेदनों को देख रहे हैं। बैठक कल भी जारी रहेगी और हम चर्चा करेंगे। हम एक पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे। भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के बाद मतदाताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर फोकश करते किया।

हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में होगा मतदान

सैनी ने कहा, 'चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद हरियाणा की जनता की प्रतिक्रिया भी ऐसी ही थी। भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।' इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी, क्योंकि जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है।

जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है- मनोहर लाल खट्टर

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, मैं घोषणा का स्वागत करता हूं और हमारे कार्यकर्ता पहले से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। और निश्चित रूप से, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी है, उसी तरह भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है और हरियाणा के लोग उन पर भरोसा नहीं करेंगे। हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चार-तरफा मुकाबला होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article