For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोनीपत में कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में दो की मौत

11:56 AM May 16, 2024 IST
सोनीपत में कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा  हादसे में दो की मौत

हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई। कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेन्दर सिंह ने फोन पर बताया, ''हमें घटना स्थल से दो शव मिले हैं। विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है।'' बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

  • हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई
  • इस घटना में 25 लोगों के घायल होने की खबर है
  • सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई
  • विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है

मजदुर फैक्ट्री में कर रहे थे काम

यह हादसा सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में बीती रात को श्री गणेश नाम की कत्था बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ। इस घटना में 2 लोगों मारे गए। जानकरी के मुताबिक हादसे के समय कुछ मजदुर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हादसे में 25 लोगों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

धमाका इतनी तेजी के साथ हुआ कि फैक्टरी के पास मौजूद कुछ इमारतों को भी हानि पहुंची है। जिसमें भी कई लोगों के दबे होने की आशंका पुलिस से जताई है। धमाका होते ही वहां मौजूद सुरक्षित लोगों ने मलबे में दबे घायलों को निकाला। घायलों को तुरंत ही नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उनका इलाज अभी चल रहा है। आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद न देने आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची है। कुछ लोगों के फंसे होने अनुमान लगाया जा रहा है जिसको देखते हुए पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×