W3Schools
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में किया स्नान, प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में स्नान कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना

12:00 PM Feb 06, 2025 IST | Pankhil Verma

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में स्नान कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में किया स्नान  प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार महाकुंभ 2025 के अवसर पर प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। इस दौरान उन्होंने आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम में डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Advertisement

Advertisement

महाकुंभ नगर में मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी को कुंभ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

यह पुण्य अवसर पूरे राज्य के लिए एक गर्व का विषय है, और मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के इस महापर्व पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×