India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

CM मनोहर लाल खट्टर बैठे HaryanaRoadways में, यात्रा के दौरान यात्रियों से की बातचीत

03:17 AM Nov 06, 2023 IST
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल से चंडीगढ़ तक बस की यात्रा की और रास्ते में यात्रियों से बातचीत की। खट्टर अपने 'जनसंवाद' कार्यक्रम के तहत करनाल में थे। उन्होंने टिकट खरीदा और चंडीगढ़ जाने के लिए हरिय़ाणा परिवहन निगम की बस में सवार हुए। यह बस दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा के सफर पर निकली थी।

अद्भुत यात्रा का अनुभव हुआ - CM खट्टर 
चंडीगढ़ जाते समय खट्टर ने सड़क किनारे एक ढाबे पर चाय भी पी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने अपनी यात्रा को शानदार और यादगार बताया। खट्टर ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अन्य यात्रियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में एक महिला खट्टर से यह कहती दिख रही है कि उसका पति करनाल का रहने वाला है। इसके बाद वह अपने पति को फोन मिलाकर मोबाइल मुख्यमंत्री को थमा देती है, जो उससे बात करते हुए नजर आते हैं।
खट्टर ने बस के परिचालक से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, आज करनाल से चंडीगढ़ आते समय एक यादगार और अद्भुत यात्रा का अनुभव हुआ...। एक लोक सेवक होने के नाते मैंने लोगों की जिंदगी, उनकी खुशियों और तकलीफों के बारे में जानने की कोशिश की

Advertisement
Next Article