For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'आप' उम्मीदवार के लिए सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता करेंगे प्रचार

06:17 PM May 10, 2024 IST
 आप  उम्मीदवार के लिए सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता करेंगे प्रचार

Bhagwant Mann Kurukshetra: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांगेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के लिए चुनाव-प्रचार करेंगे। 'आप' ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। आप और कांग्रेस 'इंडिया' गठबंधन के घटक हैं। आप ने जहां सुशील गुप्ता को कुरूक्षेत्र से मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस राज्य की शेष नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Highlights: 

  • भगवंत मान और कांगेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आम आदमी पार्टी के लिए करेंगे चुनाव-प्रचार
  • 'आप' ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को बनाया है उम्मीदवार
  • सुशील गुप्ता चुनाव-प्रचार के लिए ‘इंडिया’ नेतृत्व से किया अनुरोध 

 

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने क्या कहा

सुशील गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान आने वाले दिनों में चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले महीने कुरुक्षेत्र में रोड शो किया था। कुरुक्षेत्र सीट पर सुशील गुप्ता के अलावा 30 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें भाजपा के नवीन जिंदल और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। सुशील गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा 13 मई को चुनाव प्रचार करेंगे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मई, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 16 मई जबकि 17 मई को भगवंत मान और संजय सिंह प्रचार अभियान में शामिल होंगे।''

सुशील गुप्ता चुनाव-प्रचार के लिए ‘इंडिया’ नेतृत्व से किया अनुरोध

उन्होंने कहा कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) नेतृत्व से अनुरोध किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और सचिन पायलट भी चुनाव-प्रचार के लिए कुरुक्षेत्र आएं।

Sushil Gupta: AAP Candidate From Kurukshetra Constituency – Timeline Daily

 

सुशील गुप्ता ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) सुनीता केजरीवाल भी इस अभियान में शामिल होंगी।'' केजरीवाल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, ''भाजपा सरकार ने भले ही उन्हें जेल में डाल दिया हो, लेकिन वे उनकी सोच को कैसे कैद कर सकते हैं।'' गुप्ता ने दावा किया कि आप-कांग्रेस गठबंधन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा, ''हमें विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी।''

 

जनता इस बार बदलाव चाहती है- सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिंदल पर निशाना साधते हुए सुशील गुप्ता ने कहा, ''मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह पहले (2004-2014) कुरुक्षेत्र से सांसद थे, लेकिन इस कार्यकाल में उन्होंने कौन सी बड़ी विकास परियोजना शुरू की थी।'' उन्होंने कहा, ''कुरुक्षेत्र में बेरोजगारी, महंगाई, किसान और महिलाओं के मुद्दे प्रमुख हैं। जनता इस बार बदलाव चाहती है। लोग इस बात से भी नाराज हैं कि राज्य की भाजपा सरकार ने जब भी किसी भी वर्ग, चाहे वह किसान हों, सरपंच हों या कर्मचारी हों पर लाठियां बरसाईं। उन्होंने उनके खिलाफ आवाज उठाई।''

गौरतलब है कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से वापस लिया था समर्थन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×