W3Schools
Advertisement

Haryana News Today: गुहला पंचायत भूमि मामला: SDM मनीष यादव के फैसले की कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने की सराहना

05:26 PM Aug 30, 2026 IST | Pankhil Verma
haryana news today   गुहला पंचायत भूमि मामला  sdm मनीष यादव के फैसले की कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने की सराहना
Haryana News Today

ग्राम भूना की पंचायत भूमि पर कथित कब्जे को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहे मामले में अब एक नया घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब केसरी को दिए विशेष साक्षात्कार में गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने SDM मनीष यादव की जमकर तारीफ की और इस मामले में उनके द्वारा दिए गए आदेश को "सख्त लेकिन ईमानदार" फैसला बताया।

Advertisement

क्या है मूल मामला

ग्राम भूना की पंचायत भूमि से जुड़े एक विवाद में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर पंचायत जमीन पर कथित कब्जे का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, संबंधित भूमि की रसीद पूर्व विधायक की मां भरजाई देवी के नाम कटवाए जाने का दावा किया गया, जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद गुहला SDM की अदालत ने संबंधित लीज/रसीद रद्द करते हुए भूमि खाली करवाने के आदेश दिए थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना रहा है कि आदेश के बावजूद जमीन का वास्तविक कब्जा अब तक पूरी तरह नहीं छुड़वाया जा सका, जिसे लेकर उन्होंने हाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई थी। इस मामले में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, तत्कालीन सरपंच व संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

Advertisement

विधायक देवेंद्र हंस का बयान

इसी मामले पर पंजाब केसरी के पॉलिटिकल एडिटर पंखिल वर्मा से बातचीत में गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने SDM मनीष यादव के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनीष यादव ने एक बहुत ही सख्त और मुश्किल फैसला पूरी ईमानदारी से सुनाया है। विधायक ने कहा कि यह अधिकारी हलके के भीतर अच्छा काम कर रहे हैं और प्रशासनिक निष्पक्षता का उदाहरण पेश कर रहे हैं।

Advertisement

विधायक के इस बयान को क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि जमीनी स्तर पर कब्जा पूरी तरह हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में अब भी असंतोष बना हुआ है।

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×