W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ड्राइवर ने स्कोर्पियो की टंकी कराई फुल और बिना पैसे दिए हो गया रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई करतूत

05:05 PM Jun 28, 2026 IST | Rohit Singh
ड्राइवर ने स्कोर्पियो की टंकी कराई फुल और बिना पैसे दिए हो गया रफूचक्कर  cctv में कैद हुई करतूत
SOURCE : SOCIAL MEDIA

Gurugram Scorpio Diesel Theft : बिलासपुर-पटौदी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात फिल्मी अंदाज में धोखाधड़ी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक चमचमाती काली स्कॉर्पियो का ड्राइवर पंप कर्मियों को चकमा देकर 6,000 रुपये का ईंधन भरवाकर बिना भुगतान किए रफूचक्कर हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों  में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले गाड़ी से उतरकर सामान्य बर्ताव करता है, लेकिन मौका मिलते ही गाड़ी लेकर इतनी तेजी से भागता है कि पेट्रोल का पाइप टूट जाता है और हवा में ईंधन बिखरने लगता है। घटना के बाद पंप मैनेजर की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Gurugram Petrol Pump : 6 हजार का तेल डलवाया और दबा दिया एक्सीलेटर

यह वारदात शुक्रवार रात बिलासपुर-पटौदी मार्ग पर स्थित 'यश फिलिंग स्टेशन'  पर हुई। रोजाना की तरह पंप पर गाड़ियों में तेल भरने का काम चल रहा था, तभी वहां एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी। ड्राइवर ने सेल्समैन से गाड़ी की टंकी फुल करने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ने नोजल को फ्यूल टैंक में लगाया और तेल डालना शुरू किया, चालाक ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतर आया ताकि किसी को शक न हो। पेट्रोल पंप के मालिक जगबीर सिंह तंवर ने बताया कि जैसे ही डिस्प्ले पर 6,000 रुपये का आंकड़ा आया और टैंक फुल हुआ, युवक फुर्ती से वापस ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।

Advertisement

Advertisement

Diesel Theft Case : आरोपी की तलाश जारी

इससे पहले कि सेल्समैन नोजल बाहर निकाल पाता या पैसे मांगता, आरोपी ने गाड़ी स्टार्ट की और पूरी ताकत से एक्सीलेटर दबाकर भाग निकला। रफ्तार इतनी तेज थी कि डिलीवरी होज गाड़ी के साथ घिसटती चली गई और बीच से टूट गई, जिससे चारों तरफ पेट्रोल स्प्रे होने लगा। वहां मौजूद स्टाफ इस अप्रत्याशित हरकत से सन्न रह गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही हाईवे और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×