For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana : कड़ी टक्कर के बाद हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा को मिली 5-5 सीटें

09:37 AM Jun 05, 2024 IST
haryana   कड़ी टक्कर के बाद हरियाणा में कांग्रेस भाजपा को मिली 5 5 सीटें
Haryana

Haryana : हरियाणा में लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 2019 में हरियाणा से भाजपा को 10 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार केवल पांच सीटें हासिल हो सकी है। भाजपा को करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी- महेंद्रगढ़ सीट से जीत मिली। वहीं कांग्रेस को अंबाला सोनीपत हिसार सिरसा और रोहतक सीट पर जीत हासिल हुई है।

Highlight : 

  • हरियाणा में लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित
  • कांग्रेस और बीजेपी ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की
  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट जीती

कांग्रेस और भाजपा को मीली 5-5 लोकसभा सीटें

पिछले लेकसभा चुनाव में हरियाणा से भाजपा को 10 सीटों पर जीत मिली थी।  जबकि इस बार केवल पांच सीचों पर ही जीत दर्ज कर पाई है।  हरियाणा से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने 5-5 लोकसभा सीटें जीतीं। सबसे ज्यादा अंतर से दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव जीता। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 345298 मतों के अंतर से रोहतक लोकसभा सीट जीती।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे और मौजूदा राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को हराया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 783578, जबकि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 438280 मत मिले।

दूसरा नतीजा कांग्रेस के पक्ष में

इससे पहले सैलजा कुमारी ने हरियाणा में कांग्रेस का खाता खोला। सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट पर 268497 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सैलजा को 733823 और उनके करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक तंवर को 465326 वोट मिले। हरियाणा से दूसरा नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में आया। कांग्रेस के जय प्रकाश ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रंजीत सिंह को 63381 मतों के अंतर से हराया। जय प्रकाश को 570424 और रंजीत सिंह को 507043 मत मिले। हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए 25 जून 2024 को लोकसभा चुनाव हुए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×