For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

‘हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, भूपेंद्र हुड्डा का दावा

08:26 AM May 07, 2024 IST
‘हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस’  भूपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana: लोकलभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। पूरे देश में आज चुनाव का तीसरा चरण है। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। "राज्य में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी 10 में से 10 लोकसभा सीटें जीतेगी। बेरोजगारी चरम पर है, जबकि राज्य में 2 लाख पद खाली पड़े हैं। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी, एक माहौल बनाया जाएगा और राज्य में निवेश किया जाएगा, तभी बेरोजगारी दूर होगी।

Highlights

  • लोकसभा चुनाव का आज तीसरा चरण
  • BJP और कांग्रेस के बीच टक्कर
  • हुड्डा ने किया जीत का दावा

10 लोकसभा सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

लोकलभा चुनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा कई तरह के बयान दिए हैं। वही उन्होंने अपने बयान में दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की सभी सीटों पर कांग्रेस की ही जात होगी। पिछले 10 सालों में राज्य में कोई निवेश नहीं आया है, जिसके कारण राज्य तरक्की करने की बजाय गर्त में चला गया है," भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा, "जिस तरह से भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उसी तरह से कांग्रेस के बड़े नेता भी राज्य में प्रचार करेंगे, जिसकी सूची जल्द ही जारी होने वाली है।"

‘चुनाव में होगी कांग्रेस की जीत’- हुड्डा

हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर लोगों को कागजों में उलझाने का भी आरोप लगाया और परिवार पहचान पत्र को परिवार को परेशान करने वाला पत्र बताया। हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) या फैमिली ID आठ अक्षरों का अल्फ़ान्यूमेरिक पहचान पत्र है, जिसे हरियाणा सरकार राज्य के प्रत्येक परिवार को जारी करती है। PPP का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र परिवारों को सरकारी सेवाएं और योजनाएं मिलें और राज्य सरकार इन कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की निगरानी कर सके।

BJP पर की टिप्पणी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के नामांकन दाखिल करने पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा, "मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल कर रहे हैं और लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने और अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है।"

इस बीच, करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "लोग उत्साहित हैं और मैं कह सकता हूं कि भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×