India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Election: अरविंद केजरीवाल आज जगाधरी में करेंगे रोड शो

01:02 AM Sep 20, 2024 IST
Advertisement

Haryana Election: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। आप के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यह पहली चुनावी सभा होगी। वह अगले कुछ दिनों में लगातार 13 रोड शो और सभाएं करेंगे। रोड शो आज दोपहर करीब 1:30 बजे झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगी। बता दें, केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जनता के बीच जाएंगे।

भारी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

वहीं, अरविंद केजरीवाल के चुनावी रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। केजरीवाल जगाधरी में रोड शो करने के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आम आदमी पार्टी के लिए वोट करने की अपील करेंगे।

संदीप पाठक ने BJP पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इस वजह से उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया, उनका अपमान किया है। पहले जनता ने 5 साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

 

Advertisement
Next Article