India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Election: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

12:24 AM Sep 13, 2024 IST
Advertisement

Haryana Election: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। चुनाव में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए भाजपा ने अपनी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में कई बड़े दिग्गजन नेताओं के नाम शामिल है। इसमें सबसे प्रमुख नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जो 14 सितंबर 2024 को कुरुक्षेत्र में पहली चुनावी रैली करेंगे। इसी रैली से प्रधानमंत्री हरियाणा में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राज्य में पीएम मोदी कुल 5 रैलियां करेंगे।

स्टार प्रचारकों में CM का नाम शामिल

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हैं। ये मुख्यमंत्री हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

5 अक्टूबर को होंगे मतदान

हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। राज्य में विधानसभा की 90 सिटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। राज्य की 90 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article