For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Election: कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, 40 उम्मीदवारों का ऐलान

12:28 AM Sep 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
haryana election  कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट  40 उम्मीदवारों का ऐलान

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने तीसरी सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य को कैथल सीट से टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने पंचकूला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन को उतारा है। कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। तीसरी सूची के बाद कांग्रेस के घोषित कैंडिडेट की संख्सा 81 हो गई है। अब सिर्फ नौ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान बाकी रह गया है। हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है।

9 सीटें अभी भी होल्ड पर

कांग्रेस ने अब तक 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अभी भी 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी को हर हाल में कल उम्मीदवार घोषित करने होंगे।

हुड्‌डा और विनेश ने दाखिल किए नामांकन

बुधवार देर रात तीसरी सूची जारी करने से पहले दिन में कांग्रेस के दिग्गजों ने नामांकन किए। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनेश फोगाट ने बुधवार को गढ़ी सांपला किलोई और जुलाना सीटों से नामांकन भरे। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।

BJP और JJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा में कांग्रेस की लिस्ट में हो रही देरी पर बीजेपी और जेजेपी ने निशाना साधा था। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने तो यहां तक कह दिया, इधर बेचारे कांग्रेसी बैठे है टिकट के इंतज़ार में, उधर जूतम- पैजार हो रही है दिल्ली के दरबार में।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×