India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Elections की बीच ‘AAP’ को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए Ranjit Uppal

03:00 PM Sep 09, 2024 IST
Advertisement

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस कदम से भाजपा को मजबूती मिलेगी और आम आदमी पार्टी को झटका लगेगा। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की अटकलें भी जारी हैं।

Highlights

अध्यक्ष Ranjit Uppal हुए भाजपा में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Elections) की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।

Ranjit Uppal ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा

रंजीत उप्पल(Ranjit Uppal) के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Elections) के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसे आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है। उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने पद पर नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पद से मुक्त किया जाए।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हो सकता गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक इस संबंध में दोनों में से किसी भी पार्टी की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बताया गया है कि सोमवार को इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

''आप’ ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा'

आम आदमी पार्टी के एक सूत्र ने बताया, “दीपक बावरिया और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच वार्ता जारी है। ‘आप’ ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।” बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ पांच सीट ही देने पर अड़ी है। राघव चड्डा बीते दिनों इस संबंध में जानकारी देने वाले थे, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने साफ इनकार कर दिया।

5 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 8 को आएंगे नतीजे

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी। इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने एक्स पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से गठबंधन का मूल्यांकन करने की अपील की थी। बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा सीट हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article