India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana: पंचकूला में भाजपा नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

09:47 PM Oct 14, 2024 IST
Advertisement

Haryana: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुघ और सतीश पुनिया ने सोमवार को पंचकूला में हरियाणा के कुछ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और नवनिर्वाचित हरियाणा सरकार के 17 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। पंचकूला में भाजपा कार्यालय में यह बैठक हुई।

Highlights

पंचकूला में भाजपा नेताओं की बैठक

बैठक में भाजपा महासचिव चुघ और पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी पूनिया के अलावा प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता तथा करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह स्थल दशहरा मैदान पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बना रही है जो ऐतिहासिक क्षण होगा।

PM Modi समेत कई बड़े नेता शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में राज्य विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले होने की संभावना है।

17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नायब सैनी

समारोह स्थल पर प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर रविवार को दिनभर पुलिस के आला अधिकारियों ने जहां समारोह स्थल का दौरा किया, वहीं बीजेपी नेताओं के साथ भी बैठकें कीं। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुला ली है। इस बैठक में सभी 48 विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

बीजेपी मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी विधायक दो दिन के लिए चंडीगढ़ में प्रवास करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 अक्टूबर को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नायब सैनी और मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article