India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पंचकूला में मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक, सीएम सैनी ने की अध्यक्षता

07:54 AM Aug 22, 2024 IST
Advertisement

Haryana News: विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक आयोजित की। इस दौरान चुनाव को लेकर कई चर्चा हुई।

बुधवार को पंचकुला भाजपा कार्यालय पहुंचे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंचकुला भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की। मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए यह पहली बैठक हुई है। एक वैन के जनता के बीच रवाना किया गया है जो जनता के सुझाव लेगी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने जनता के सभी कार्यों को पूरा करने का काम किया है।

सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा

भाजपा 26 अगस्त तक हरियाणा के 22 जिलों में अपना संकल्प पत्र लेकर जाएगी। इस दौरान मेनिफेस्टो कमेटी के 15 सदस्य हर जिले में जाएंगे और लोगों के सुझाव लेंगे। पिछले 10 साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा होगी।

आगामी 29 अगस्त को कमेटी की दूसरी बैठक होगी

सीएम सैनी ने आगे बताया, हम संकल्प को दृढ़ता से और समय पर पूरा करते हैं। साल 2019 में 265 विषय थे और लगभग सभी संकल्प पूरे किए। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का घोषणा पत्र सिर्फ नाममात्र का होता है। वह सिर्फ घोषणाएं करता है, उनसे कार्य नहीं किया जाता। आगामी 29 अगस्त को कमेटी की दूसरी बैठक होगी।



नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को सामने आएंगे

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, और मेनिफेस्टो कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। हरियाणा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article