India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana के उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान

10:55 AM Apr 29, 2024 IST
Advertisement

Haryana News: बीते दिनों से हरियाणा में मौसम के रंग बदलते दिख रहे हैं। कई दिनों राज्य में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभार की ओर से अनुमान लगाया गया है कि आज भी बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 30 अप्रैल से 2 मई तक मौसम शुष्क व साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Highlights

मौसम रहेगा साफ

हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी व उत्तर पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसके अलावा कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इसके बाद 30 अप्रैल से 2 मई तक मौसम शुष्क व साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

इस दौरान दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। तीन मई को एक और विक्षोभ आएगा। इस विक्षोभ के कमजोर होने के कारण सिर्फ आंशिक रूप से बादलवाही ही रहेगी। इसका असर चार मई तक रहेगा। इसके बाद दोबारा से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। वहीं, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंचकूला व अंबाला में बूंदाबांदी हुई।

हल्के बादल छाए रहे

बाकी जिलों में मौसम साफ रहा या हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान नूंह में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। नूंह को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article