India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Politics: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज करेंगे करनाल से 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान की शुरूआत

06:11 AM Jul 15, 2024 IST
Advertisement

Haryana Politics: हरियाणा की शक्तिशाली भाजपा सरकार के खिलाफ ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के अंतर्गत सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश में पदयात्रा का आयोजन करेंगे। शहरों में यह पदयात्रा कम से कम पांच किलोमीटर तक की होगी और गांवों में यात्रा के लिए मिनी बस तैयार की गई है। इस पदयात्रा के दौरान लोगों के साथ संवाद भी किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा इस अभियान को लेकर हरियाणा के नौ जिलों में चलाए जाने के लिए बहालगढ़ रोड स्थित एक रेस्तरां में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान में योगदान के लिए निर्देश दिए।

चार्जशीट है तैयार
कांग्रेस ने भाजपा के विरुद्ध 15 आरोपों पर जो चार्जशीट तैयार की है, लोगों के साथ उस पर बातचीत होगी तथा कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के लिए उनके सुझाव लिए जाएंगे। कांग्रेस ने प्रदेश के घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्र करने के सुझाव वाहन की शुरुआत की है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर यह वाहन जनता से सुझाव एकत्र करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा की इस पदयात्रा के खत्म होने पर 20 अगस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पूरे प्रदेश में रथखयात्रा निकालेंगे।

15 जुलाई से पदयात्रा की शुरुआत
हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को करनाल में पुरानी अनाज मंडी में नगर फेरी के साथ होगी। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर जाएंगे। इस दौरान छोटी पदयात्रा, जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, नगर फेरी आयोजित किए जाएंगे।

जानिए 'हरियाणा मांगे हिसाब' का शेड्यूल
पहले सप्ताह भिन्न-भिन्न नौ जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्रों में दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा व बस यात्रा के रूप में लोगों के बीच जाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा के 10 साल की विफलताओं को वे घर-घर तक पहुंचायेंगे व 15 सवालों के जवाब मांगेंगे। 15 जुलाई को दोपहर बाद करनाल, 16 जुलाई को दोपहर से पहले अंबाला शहर, दोपहर बाद यमुनानगर का दौरा रहेगा। 17 जुलाई को दोपहर पूर्व राई और दोपहर बाद पानीपत ग्रामीण, 18 जुलाई को दोपहर पूर्व जुलाना, दोपहर बाद सोनीपत शहर, 19 जुलाई को दोपहर पूर्व नारनौंद, दोपहर बाद जींद, 20 जुलाई को दोपहर पूर्व बरौदा तथा दोपहर बाद हांसी का दौरा किया जाएगा। 21 जुलाई को दोपहर पूर्व बावल और दोपहर बाद बादशाहपुर हलकों में यह अभियान चलेगा।

 

Advertisement
Next Article