India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana: सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, अंबाला, रोहतक, और भिवानी में करेंगी चुनाव प्रचार

05:19 AM Jul 27, 2024 IST
Advertisement

Haryana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार शुरू कर चुकी है। पार्टी की तरफ से शुक्रवार को घोषणा की गई कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में AAP के लिए प्रचार करेंगी।

Highlights

पार्टी की तरफ से कहा गया, सुनीता केजरीवाल शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगी। वह अंबाला, भिवानी और रोहतक का दौरा करेंगी। पिछले हफ्ते सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल की गारंटी की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा था। साथ ही अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले बनाकर जेल में डालने का आरोप लगाया था।

सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में AAP उम्मीदवारों के लिए सक्रिय प्रचारक थी। अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार किया था। बता दें, इस महीने की शुरुआत में AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा की घोषणा की। हरियाणा में वर्तमान में भाजपा की सरकार है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article