देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
हरियाणा में 48 डिग्री से पार हुआ तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
10:04 AM Jun 01, 2024 IST | Aastha Paswan
Haryana: हरियाणा में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लोग गर्मी के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं। वहीं मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश के सिरसा जिले का तापमान 48.8 डिग्री सबसे अधिक रहा। अभी आने वाले दिन में मौसम में बदलाव होगा। एक व दो जून को छुटपुट बूंदाबांदी होगी।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- हरियाणा में सबसे गर्म रहा सिर
- 48.8 डिग्री पहुंचा तापमान
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम में हो सकता है बदलाव
मौसम विभाग हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के संभावना जताई है कि इन तीन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अचानक से मौसम में बदलाव हुआ है।
Advertisement

सिरसा में रहा सबसे अधिक तापमान
शुक्रवार को प्रदेश के सिरसा जिले का तापमान 48.8 डिग्री सबसे अधिक रहा। इसके साथ ही फरीदाबाद का तापमान भी 48.1 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव हो सकता हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ एक व दो जून को थोड़ा कमजोर सक्रिय होगा, जिससे कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती हैं। तीन व चार जून को पश्चिमी विक्षोभ के ज्यादा सक्रिय होने पर वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

15 मई के बाद तेजी से बढ़ा तापमान
मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस साल गर्मी अधिक होने का कारण मई माह में वर्षा का नहीं होना है। 15 मई के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। खुश्क व गर्म होने के कारण राजस्थान के साथ लगते प्रदेश के जिले सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में तापमान ज्यादा रहा। आने वाले समय में वर्षा होने से गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement

Join Channel