India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

‘हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे' : सुनीता केजरीवाल

08:38 AM Aug 11, 2024 IST
Advertisement

Haryana: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी (आप) भी हुंकार भर रही है। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थित में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है।

सुनीता केजरीवाल हरियाणा पहुंचीं

सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के झज्जर पहुंचीं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है और अब वह हरियाणा को भी बदलेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी वोट न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को "अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से जिताना है। यह बात हरियाणा के इज्जत की है।

हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में महिला कॉलेज की बात की थी, लेकिन आज तक नहीं बनाया। किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलता। शहरों में सीवर नहीं है, प्रदेश के अंदर क्या विकास हुआ है? उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है। उन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। टैक्स के पैसे के बदले आपको बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य मिलना चाहिए।

हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दी

आप नेता ने कहा कि आप ने हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दी है। दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली 24 घंटे मुफ्त होगी। हर गांव हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, जहां अच्छा इलाज मिलेगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी।

माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे। हर युवा को रोजगार मिलेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं को ढेरों खुशहाली मिलेगी। हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article