India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मोहन लाल बडौली को BJP ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष किया गया नियुक्त

09:01 PM Jul 09, 2024 IST
Advertisement

Mohan Lal Badoli: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे बड़ौली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी।

Highlights:

पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वह प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन हैं Mohan Lal Badoli ?

मोहन लाल बड़ौली भाजपा हरियाणा की राजनीति में उभरते हुए चेहरे हैं। राजनीति की बात करें तो मोहन लाल बड़ौली ( Mohan Lal Badoli ) ने 2019 में राई विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वे हरियाणा में संघ के लिए लंबे समय से काम का अनुभव रहा है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले भाजपा के पहले नेता हैं।

तत्कालीन सांसद का टिकट काट कर पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोनीपत से तत्कालीन सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2014 से हरियाणा में सत्ता में है। कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य की 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article