For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर बढ़ी तपन, पारा पहुंचा 42 पार

11:05 AM Jun 10, 2024 IST
haryana weather   हरियाणा में एक बार फिर बढ़ी तपन  पारा पहुंचा 42 पार
Haryana Weather

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर गर्मी बढ़ी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि पिछले करीब 5 दिनों में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी कम होने के आसार नहीं दिख रहा है। हालांकि बीते तीन दिनों में हरियाणा में कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हुई थी। फिलहाल आगामी दिनों में मौसम गर्म ही रहने का आसार है।

Highlight : 

  • हरियाणा में बढ़ी तपन
  • 42 डिग्री पहुंचा पारा
  • गर्मी से लोगों को बुरा हाल

पारा पहुंचा 42 डिग्री  पार

गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि पिछले करीब 5 दिनों में सबसे ज्यादा रहा। पारा 42 डिग्री के पार रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्यारह बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहें हैं।

बरसात की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अब जिला में 15 जून तक किसी भी तरह की बरसात की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान तक जिले के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा होगा और तापमान एक बार फिर से 44 डिग्री पार कर जाएगा। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी और लू को झेलना पड़ेगा।

कालोनियों में बढ़ रहे जल संकट

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली निगम की दिक्कतें भी रोजाना बढ़ती दिख रही हैं। अंबाला छावनी में जहां कई कालोनियों में जल संकट गहरा चुका है। वहीं महेश नगर, भरत नगर, दयालबाग, वशिष्ठ नगर समेत कई कालोनियों में रात के समय बिजली भी लोगों को परेशानी में डाल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×