India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा में तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

10:12 AM Jun 12, 2024 IST
Haryana Weather
Advertisement

Haryana Weather : भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नही ले रही है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात भी गर्म होने लगी है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां बढ़ गई है। बता दें कि हरियाणा में भी गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

Highlight : 

14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं रात के तापमान में बढ़त होने से गर्मी बढ़ी है। नारनौल में रात का तापमान 31 डिग्री तो सिरसा का 30 डिग्री पहुंच गया है।

पांच जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

बता दें कि पिछले दिनों हुई वर्षा और आंधी से यह तापमान 23 डिग्री के आसपास आ गया था। वहीं बुधवार को 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार पांच जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। गर्मी बढ़ने के कारण मंगलवार को नूंह 45.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दिन के समय चल रही गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में बढ़त हुई है।

आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी

रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने और गर्म लू चलने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी ओरेंज और यलो अलर्ट जारी होने के साथ ही यमुनानगर, करनाल, पानीपत में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसी प्रकार 13 जून को लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article