India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हरियाणा के इन इलाकों में आज बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट

08:54 AM Aug 27, 2024 IST
Advertisement

Haryana Weather: मानसून आते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं हरियाणा के मौसम में भी ठंजक देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 31 अगस्त तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।

तीन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम में तेजी से बदलाव के साथ ही सोमवार शाम को अचानक से तेज वर्षा हुई। हिसार में तेज वर्षा होने के अलावा झज्जर और जींद में बूंदाबांदी हुई है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के अनेक जिलों में बूंदाबांदी और मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।

31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहेगा। वहीं अगले चार-पांच दिनों में वर्षा की गतिविधियां में वृद्धि होने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 अगस्त देर रात्रि से 30 अगस्त के दौरान बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।

पर तापमान के कम होने की उम्मीद



वर्षा घटने से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा था। सोमवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। अब कई जिलों में वर्षा होने से वहां पर तापमान के कम होने की उम्मीद है। वहीं सिरसा का न्यूनतम तापमान भी 29.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article