India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Weather: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

10:46 AM Jan 10, 2024 IST
Advertisement

Haryana Weather: ठंड इतनी बढ़ गई है कि, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी ठंड कम होने के बजाय और बढ़ सकती है। ठंड से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। हरियाणा में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे जिससे बारिश आशंका लग रही थी लेकिन बारिश नहीं हुई। बढ़ती ठंड से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी के बाद तक भी आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है।

ठंड से जल्द नहीं मिलेगी राहत

बढ़ रही ठंड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि, हाल-फिलहाल में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हरियाणा के अंबाला में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को विजिबिलिटी में परेशानी हुई, यहाँ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंगलवार को विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। आज का मौसम भी कुछ इसी तरह रहने का अनुमान लगाया गया है।

इतना दर्ज हुआ तापमान

हरियाणा का अधीकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 6.6 डिग्री की कम दर्ज किया गया है। तापमान के इतने गिरने की वजह से ही ठंड ज्यादा हो रही है जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, 10 और 11 जनवरी को भी पूरे दिन घना कोहरा छाया रह सकता है साथ ही बदल छाए रहने की भी उम्मीद जताई है। मौसम में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग ने 12 से 14 जनवरी तक बादल छाए रहने के संकेत दिए हैं साथ ही ऐसी उम्मीद है जताई है कि 15 जनवरी को धूप दिखाई देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article