For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

09:41 AM Jul 07, 2024 IST
haryana weather   हरियाणा में मूसलाधार बारिश  कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather

Haryana Weather : बीते दो महीने से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। बता दें कि हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों ने सुकून की सांस ली। बारिश के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज यानी रविवार को भी वर्षा के आसार जताए गए हैं।

Highlight : 

  • हरियाणा में मूसलाधार बारिश
  • प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज 

हरियाणा में मानसून सक्रिय

हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में शनिवार को मानसून की आठ जिलों में वर्षा हुई। इससे काफी जिलों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञानियों की तरफ से वर्षा के आसार जताया गया है।

झमाझम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से वर्षा का शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया था। उसके चलते आठ जिले हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, मेवात, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी में वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वर्षा के चलते सिरसा का तापमान भी 35.4 डिग्री तक तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में होने वाली वर्षा से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।


कई जिलों में वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं हिसार में 10 एमएम, सिरसा में 14 एमएम, मेवात में 19.5 एमएम, सोनीपत 1.5 एमएम का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदेश में हुई वर्षा के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला में जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री था जो बारिश के चलते गिर कर 31.7 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार में 35.4 डिग्री से घटकर 33.2 डिग्री तक पहुंच गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×