For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा में बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश होने के आसार

10:57 AM Jun 18, 2024 IST
haryana weather   हरियाणा में बदल सकता है मौसम का मिजाज  गरज के साथ बारिश होने के आसार
Haryana Weather

Haryana Weather : भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से हरियाणा के लोगों को राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को यानी आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान गिरने से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिलेगी। जिले में घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

Highlight : 

  • हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत
  • तापमान में गिरावट होने की संभावना
  • अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा

बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को यानी आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान गिरने से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिलेगी। जिले में घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि आज हरियाणा के लोगों को झुलासा देने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा

वहीं सोमवार को भी दिनभर गर्मी बनी रही। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से बीते एक महीने से लोग परेशान है। मौसम में बदलाव न होने के कारण किसानों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग उल्टी, दस्त, बुखार होने जैसी समस्याओं से काफी परेशान हैं। नागरिक अस्पताल में भी इस तरह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×