For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंबाला में ट्रक-मिनीबस की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 7 लोगों की मौत, 20 घायल

12:23 PM May 24, 2024 IST
अंबाला में ट्रक मिनीबस की जोरदार भिड़ंत  हादसे में 7 लोगों की मौत  20 घायल

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार तड़के एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा अंबाला छावनी के नजदीक मोहरा गांव के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के लगभग 30 लोग सवार थे और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

  • अंबाला में शुक्रवार तड़के एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर हो गई
  • हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई
  • इसमें 20 अन्य लोग घायल हो गए
  • हादसा अंबाला छावनी के नजदीक मोहरा गांव के पास हुआ

दुर्घटना तड़के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई

पीड़ित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री थे। सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल कुमार के अनुसार, दुर्घटना आज तड़के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। कुमार ने आगे पुष्टि की कि घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।

नूंह में हुआ दर्दनाक हादसा

इससे पहले भी हरियाणा के नूंह में दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें नूंह जिले के गांव धुलावट के पास चलती बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में आठ लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार करीब साठ लोगों में बीस से अधिक लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं। हादसा रात करीब पौने दो बजे हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×