India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana के कई हिस्सों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा कई फीट पानी

02:00 AM Aug 12, 2024 IST
Advertisement

Haryana: भारत के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। साथ की कुछ इलाकों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तो कहीं मकान ढह गए है। साथ ही बांध में दरार आने से हरियाणा के कई गांवों में पानी भार गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सालभर में होने वाली अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

हरियाणा के कई इलाकें जलमग्न

हरियाणा में मानसून की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रशासन के पानी निकासी के दावे फेल होने से शहर की सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा जलभराव होने के कारण कई वाहन बंद हो गए और वाहन चालक धक्का लगाते दिखे। मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया। इस कारण से उन घरों में रहने वाले लोगों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

हरियाणा सरकार के मंत्री ने लिया जायजा

शहर में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। हरियाणा सरकार में मंत्री असीम गोयल ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा निश्चित रूप से भारी बारिश के कारण कई जहगों पर जलभराव हुआ है। मैने मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। वे सुबह आ रहे हैं। हम एक डिजाइन तैयार करने जा रहे है। ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो, सरकार इस बारे में गंभीर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article