W3Schools
Advertisement

हरियाणा के पंचकूला में उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक की शुरुआत

पंचकूला में नशा तस्करी और अपराध पर उच्च स्तरीय बैठक

07:41 AM Jan 31, 2025 IST | Pankhil Verma

पंचकूला में नशा तस्करी और अपराध पर उच्च स्तरीय बैठक

हरियाणा के पंचकूला में उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक की शुरुआत

नशा तस्करी और उत्तर भारत में अपराध की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक की शुरुआत आज पंचकूला में हुई। इस बैठक में 7 राज्यों के पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement

तस्करी नेटवर्क होगा खत्म

Advertisement

बैठक का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना, संगठित अपराध और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना, और आतंकवाद से जुड़े आपराधिक मुद्दों से निपटना है। इस मौके पर सुरक्षा और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है, ताकि इन गंभीर अपराधों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इस बैठक के जरिए आपसी सहयोग और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी।

Advertisement

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत में नशे की तस्करी और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों ने बड़ी चुनौती उत्पन्न कर दी है, जिसे समय रहते काबू पाना बेहद जरूरी है। बैठक में भविष्य में साझा प्रयासों से इन अपराधों को रोकने की योजना बनाई जाएगी।

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×