India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana सीएम नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र के लडवा सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

09:52 PM Aug 30, 2024 IST
Advertisement

Nayab Singh Saini भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की लडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के वास्ते रविवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किये जाने की संभावना है।

बडौली से दिल्ली में जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब लडवा से चुनाव लड़ेंगे।’’ नायब सैनी फिलहाल करनाल सीट से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं। उससे पहले वह 2019 से 2024 तक कुरूक्षेत्र से सांसद थे। दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में बड़ौली ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या सैनी करनाल से भी चुनाव लड़ेंगे।फिलहाल लडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह विधायक हैं।

भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सत्ता में आने के लिए कोशिश में

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक की थी। पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कोशिश में जुटी है।
सोनीपत के राय से विधायक बड़ौली ने यह भी कहा कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची शीघ्र आ सकती है।

दो दिन बाद फिर अगली बैठक होगी

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
बड़ौली ने कहा कि सीईसी की बैठक के दौरान सभी सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई और दो दिन बाद फिर अगली बैठक होगी। बड़ौली ने जुलाई में भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

खट्टर को रिप्लेस कर बने सीएम Nayab Singh Saini 

गौरतलब है कि मार्च में ही लोकसभा चुनाव से ऐनवक्त पहले ही भाजपा ने मनोहरलाल खट्टर को हटाकर ओबीसी नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। खट्टर बाद में करनाल से लोकसभा चुनाव जीते और वह अब केंद्रीय मंत्री हैं। जब सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर की जगह ली थी तब वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे और कुरूक्षेत्र से पार्टी के सांसद थे। बाद में उन्होंने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता । करनाल विधानसभा सीट खट्टर ने खाली की थी।
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Advertisement
Next Article