W3Schools
Advertisement

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अंबाला के डॉक्टरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 3 दिन में 3 हजार लोगों का किया इलाज

अंबाला के डॉक्टरों ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मानवीयता का परिचय देते हुए सहायता प्रदान की। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम 5 सितंबर को नेपाल पहुंची और तीन दिनों तक प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाकर करीब 2500 से 3000 लोगों का इलाज किया।
10:36 AM Sep 13, 2026 IST | Pankhil Verma
अंबाला के डॉक्टरों ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मानवीयता का परिचय देते हुए सहायता प्रदान की। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम 5 सितंबर को नेपाल पहुंची और तीन दिनों तक प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाकर करीब 2500 से 3000 लोगों का इलाज किया।
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अंबाला के डॉक्टरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल  3 दिन में 3 हजार लोगों का किया इलाज
Ambala Doctors Help Nepal Flood Victims

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश की फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम 5 सितंबर को नेपाल पहुंची और तीन दिनों तक प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाकर करीब ढाई से तीन हजार लोगों का इलाज किया।

Advertisement

डॉक्टरों की टीम अपने साथ बड़ी मात्रा में दवाइयां लेकर पहुंची

डॉक्टरों की टीम अपने साथ बड़ी मात्रा में दवाइयां लेकर सड़क मार्ग से नेपाल पहुंची। बाढ़ और भूस्खलन के कारण रास्ते टूटे होने के बावजूद डॉक्टर खुद गाड़ी चलाकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचे। त्रिशूली बाजार, रसुवा समेत कई इलाकों में कैंप लगाकर बुखार, उल्टी, चोट और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों का इलाज किया गया और दवाइयां निशुल्क बांटी गईं।

Advertisement

पीड़ितों का एक सवाल डॉक्टरों को भावुक कर गया

टीम के लौटने के दौरान पीड़ितों का एक सवाल डॉक्टरों को भावुक कर गया, “डॉक्टर साहब, आप वापस कब आओगे?” डॉक्टरों का कहना है कि नेपाल में तबाही का मंजर देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। उनका मकसद सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि आपदा से जूझ रहे लोगों को यह एहसास दिलाना था कि वे अकेले नहीं हैं। अंबाला लौटने के बाद अस्पताल में नेपाल के पीड़ित परिवारों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। डॉक्टरों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे दोबारा नेपाल जाकर सेवा करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×