W3Schools
Advertisement

PM Modi Haryana Speech: “जींद का घी-घेवर नहीं, तेवर बदला है” हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन में PM मोदी ने बोली 5 बड़ी बातें

PM मोदी ने जींद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जींद में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि जींद का घी और घेवर नहीं बदला लेकिन तेवर जरूर बदल गए है।
03:40 PM Jul 17, 2026 IST | Himanshu Negi
PM मोदी ने जींद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जींद में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि जींद का घी और घेवर नहीं बदला लेकिन तेवर जरूर बदल गए है।
pm modi haryana speech  “जींद का घी घेवर नहीं  तेवर बदला है” हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन में pm मोदी ने बोली 5 बड़ी बातें
PM Modi Haryana Speech

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जींद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम ने भाजपा सरकार के विकास एजेंडे को नई पहचान मिली है। कुछ सालों में, पूरे हरियाणा राज्य ने विकास के एक नए पथ पर कदम रखा है। जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पर कहा कि इस अवसर ने देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

जींद का घेवर नहीं, तेवर बदला

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए 5 बड़ी बातें बोली है। जानते है सभी के बारे में..

Advertisement

  • आज जींद और हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है; यहीं से देश को अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की बात आएगी तब जिंद, सोनीपत और हरियाणा का नाम याद किया जाएगा।
  • मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों की खिड़की खोलने जैसा है। कुछ समय पहले जींद आने पर PM मोदी ने कहा कि उस समय आप सभी का प्यार दिया मैं आज तक नहीं भूला हूं।
  • जींद से चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है और यह 3,200 HP की पावर जनरेट करती है।
  • जींद का घी और घेवर नहीं बदला लेकिन तेवर जरूर बदल गए है।
  • जींद से सोनीपत के बीच पहली हाइड्रोजन ट्रेन 21वीं सदी की तकनीक की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन के क्षमता के बारे में सुनकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा।

Advertisement

जींद को करोड़ों की सौगात

PM मोदी ने जिंद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे और जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखी।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×