For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi, Amit Shah और Rajnath Singh ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

08:06 PM Oct 08, 2024 IST | Abhishek Kumar
pm modi  amit shah और rajnath singh ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

PM Modi और Rajnath Singh ने जनता का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी( PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।” साथ ही उन्होंने आगे कहा, “इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई!

केंद्रीय मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “वीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन। हरियाणा में भाजपा की यह प्रचंड जीत किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जवानों और युवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अटूट विश्वास की जीत है। वीरभूमि की जनता ने जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के 10 वर्षों के विकास और गरीब कल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड को चुना है।”

कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा, “चाहे केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी जी का चुनकर आना हो या हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में बार-बार भाजपा सरकार का बनना, यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जिस पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के नए युग की शुरुआत की है, उसमें जनता का अटूट विश्वास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×