India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana: कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी गोली

06:10 PM Sep 20, 2024 IST
Advertisement

Pradeep Choudhary Firing: हरियाणा के कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर रायपुर रानी के पास फायरिंग की घटना हुई। अज्ञात हमलावरों ने काफिले पर गोलियां चलाईं, जिसमें गोल्डी नाम के एक समर्थक को गोली लग गई। घायल को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार को हरियाणा के कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर रायपुर रानी के पास स्थित भरौली गांव में हमला हुआ। बाइक पर सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनके एक समर्थक को गोली लग गई।

अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

दरअसल, कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में गोल्डी नाम के एक समर्थक को गोली लग गई। घायल समर्थक को तत्काल पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इलाके में अफरातफरी का माहौल

इस हमले के बाद घटना स्थल के पास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुरक्षित हैं, लेकिन उनके समर्थक पर हुए हमले से उनके समर्थकों के बीच गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले में सबूत जुटा रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से मामले में फिलहाल कोई बयान जारी नहीं की की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article