For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा लाने की तैयारी

12:51 PM May 29, 2024 IST
haryana में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा लाने की तैयारी
Haryana

Haryana : हरियाणा में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पर नया चेहरा लाने की तैयारी में है। हालांकि अभी सीएम नायब सैनी के पास ही अध्यक्ष का दायित्व है। बता दें करनाल लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद संजय भाटिया का नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में था, लेकिन अब नए समीकरणों को देखते हुए उन्हें बाहर कर दिया गया है।

Highlight :

  • वोट प्रतिशत पर भाजपा का फोकस
  • प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में संजय भाटिया बाहर
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए बड़े चेहरे

वोट प्रतिशत पर भाजपा का फोकस

इस बार भाजपा नए अध्यक्ष के लिए ब्राह्मण और दलित चेहरे पर दांव खेल सकती है।
इसकी एक बड़ी वजह इनका वोट प्रतिशत है। हरियाणा में दलित और ओबीसी का बहुत बड़ा वोट प्रतिशत है, दलित 21 प्रतिशत और ओबीसी 30 प्रतिशत, इन दोनों को यदि मिला दिया जाए तो यह 51% हो जाता है। आने वाले विधानसभा को देखते हुए भाजपा इस पर फोकस कर रही है। वहीं ब्राह्मण का सूबे में 8% वोट है, प्रतिशत कम है, लेकिन दो लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर इनका प्रभाव अधिक है।

संजय भाटिया को दौड़ से बाहर का एहसास

भाजपा में पहले ही दो बड़े पंजाबी चेहरे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज हैं। ऐसे में भाजपा अब पंजाबियों के अलावा अन्य वर्ग पर फोकस करना चाहती है। भाटिया को भी इसका एहसास हो चुका है, इसलिए वह करनाल में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक्टिव नहीं दिखे। वह सिर्फ मनोहर लाल के नॉमिनेशन में ही पहुंचे थे, इसके बाद वह ग्राउंड में नहीं दिखाई दिए।

ब्राह्मणों में भाजपा का बड़ा चेहरा

भाजपा यदि किसी ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का नाम सबसे मजबूत है। अजय गौड़ फरीदाबाद लोकसभा सीट के प्रभारी भी हैं। उनकी गिनती पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में होती है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी ब्राह्मणों में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। पार्टी इन पर भी दांव खेल सकती है।

चर्चा में ये चेहरे

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके एवं मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया के नाम पर पार्टी विचार कर सकती है। सुदेश कटारिया पूर्व सीएम और सीएम के भरोसेमंद सहयोगियों में हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा में सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×