For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व भाजपा विधायक Rohita Rewari हुईं कांग्रेस में शामिल

07:28 PM May 14, 2024 IST
पूर्व भाजपा विधायक rohita rewari हुईं कांग्रेस में शामिल

Rohita Rewari: हरियाणा में पानीपत सिटी की पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गयीं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह दावा करते हुए उनका स्वागत किया कि राज्य में इस सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में लहर है।

 

Highlights
. हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका
. भाजपा विधायक Rohita Rewari हुई कांग्रेस में शामिल
. हुड्डा ने रोहिता रेवड़ी का पार्टी में शामिल होने पर किया स्वागत

Rohita Rewari का कांग्रेस पार्टी में शामिल

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में रोहिता रेवड़ी(Rohita Rewari) का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पानीपत क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी। उन्होंने एक संवाददाता के प्रश्न के उत्तर में कहा कि पूर्व भाजपा नेता बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उन्हें पार्टी में उचित सम्मान एवं स्थान मिलेगा। उन्होंने दावा किया वर्तमान लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लहर है।

Haryana में BJP को एक और झटका, Former MLA Rohita Rewari ने Congress का थामा  हाथ City Tehelka

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में जिन नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, वे सभी सीटें वह तो जीतेगी ही, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में उसकी सहयोगी दल आम आदमी पार्टी भी कुरूक्षेत्र सीट से जीतेगी। हुड्डा ने कहा, ‘‘ मैंने पूरे हरियाणा का दौरा किया है। कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है और पार्टी के पक्ष में लहर है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘सभी सीट स्पष्ट बहुमत से जीत जाएगी।’

Rohita Rewari को मिला सम्मान

पानीपत से 2014-2019 तक विधायक रहीं  Rohita Rewari ने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें ‘उचित सम्मान नहीं मिला।’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि रोहिता रेवड़ी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता हरियाणा में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा में सभी 10 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा

पूर्व भाजपा विधायक Rohita Rewari हुईं कांग्रेस में शामिल

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×