India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले हरियाणा बीजेपी में आई खट्टास, जानिये क्या बोल रहे हैं नेतागण ?

09:58 AM Oct 03, 2023 IST
Advertisement

इस वक्त हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी इकाई के नेताओं के बीच सियासी घमासान चल रहा है। जहां एक तरफ बीजेपी कई दलों को एनडीए में शामिल करने की तैयारी कर रही है कहीं दूसरी ओर हरियाणा के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। जी हां बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की नेता बीरेंद्र सिंह की जिन्होंने सोमवार के दिन जननायक जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कई विवादित बयान जारी किए। नेता बीरेंद्र सिंह ने सोमवार के दिन कहा कि यदि भाजपा जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन करता है वह पार्टी को छोड़ देंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने जेजेपी पर भ्रष्टाचार से लिप्त होने का आरोप भी लगाया।

क्या कहा है बीरेंद्र सिंह ने ?

दरअसल, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाली और इस बार भाजपा दोनों ही चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने गठबंधन एनडीए का इस्तेमाल कर रही है जिसमें कोई दलों और पार्टियों को शामिल कर रही। लेकिन इस बीच हरियाणा के नेता बीरेंद्र सिंह ने जननायक जनता पार्टी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जहां उन्होंने अपने गढ़ जींद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी सोचती है की जननायक जनता पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव में जनता से वोट ले सकती है तो वह बेहद गलत है। बीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जननायक जनता पार्टी को अपने वोट भी नहीं मिलने वाले साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा को अपने दम पर ही दोनों चुनावों को लड़ना चाहिए।

भाजपा के नेता ने कहा है कि अगर हरियाणा में भाजपा जेजीपी गठबंधन जारी रखता है तो बीरेंद्र सिंह नहीं रहेगा। आपको बता दे की पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जननायक जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार से लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा की जेजेपी के नेताओं ने लोगों को धोखा दिया है। बीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि हर कोई जानता है कि मैंने कांग्रेस का हाथ क्यों छोड़ा था।

Advertisement
Next Article