W3Schools
Advertisement

हरियाणा राज्य के अंबाला में बदला मौसम, किसानों को मिलेगा फायदा

अंबाला में मौसम का बदलाव, गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

01:02 AM Jan 30, 2025 IST | Pankhil Verma

अंबाला में मौसम का बदलाव, गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

हरियाणा राज्य के अंबाला में बदला मौसम  किसानों को मिलेगा फायदा

हरियाणा राज्य के अंबाला में पिछले कईं दिनों से लगातार तेज धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ रहा था जिसने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया था लेकिन आज एक बार फिर से मौसम बदला और रात को मौसम साफ होने के बाद सुबह के बाद अचानक कोहरा छा गया। कोहरे ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कोहरा पड़ने से जहां रात की ठंड बढ़ी वहीं फसलों को भी ठंड से फायदा मिलेगा। किसानों का कहना हैं कि अभी कुछ दिन और मौसम मे ठंडक चाहिए जिससे गेहूं की फसल फायदा होगा।

Advertisement

Advertisement

बदलते मौसम से फसल प्रभावित

Advertisement

इस बार जनवरी माह मे ही मौसम ने ऐसी करवट ले ली हैं कि दिन का तापमान एकदम से बढ़ गया हैं जिस कारण गर्मी हो गई हैं। इस बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा किसानों पर हो रहा हैं क्योंकि अभी खेतो मे गेहूं की फसल खड़ी हुई हैं साथ ही सरसो व आलू भी हैं अगर मौसम मे इसी तरह से उतार चढ़ाव रहा तो किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ सकता हैं। अंबाला मे किसानों ने बताया कि उनके खेतो मे अभी गेहूं की फसल खड़ी हैं जिसे कम से कम फरवरी माह तक अभी ठंडा मौसम चाहिए अगर मौसम गर्म होता हैं तो इसमें गेहूं मे झाड़ कम आएगा जिससे उन्हें काफी परेशानी होंगी।

किसानों को चाहिए ठंडा मौसम

किसानों ने कहा कि अभी सरसो भी खेतो मे खड़ी हैं लेकिन इसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर बरसात भी होती हैं और ज्यादा बरसात हो गई तब भी इन फसलों को काफी नुकसान हो सकता हैं। अभी कम से कम डेढ़ माह ठंडा मौसम चाहिए जिससे फसल को फायदा होगा।

Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
Advertisement
×