India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana समेत कई राज्यों में बिगड़ा मौसम का मिजाज, सैकड़ों पेड़ और खंभे तबाह

09:41 AM Jun 07, 2024 IST
Haryana Weather
Advertisement

Haryana : गुरुवार शाम में हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया । प्रदेश में तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चली जिससे सैकड़ों पेड़ और खंभे गिर गए। हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, करनाल, अंबाला, झज्जर, चरखी-दादरी, भिवानी और रोहतक, इनमें से कई जगह रात 11 बजे तक बिजली सपलाई सही तरीके से न हो पाने से लोग अंधेरे में रहें । हालांकि, कई जगह बिजली निगम के कर्मचारियों ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद की थी।

Highlight : 

चली धूल भरी आंधी

गुरुवार रात नौ बजे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी चली। इससे काफी जगहों से नुकसान की सूचना मिली। 900 से ज्यादा जगह पेड़ उखड़ गए तो 500 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटने की शिकायत आई। हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, करनाल, अंबाला, झज्जर, चरखी-दादरी, भिवानी और रोहतक में ब्लैक आउट की स्थिति रही। कई जगह रात 11 बजे तक बिजली सपलाई सही तरीके से न हो पाने से लोग अंधेरे में रहें । हालांकि, कई जगह बिजली निगम के कर्मचारियों ने एहतियातन बिजली सप्लाई बंद की थी।

घंटो बिजली सप्लाई बाधित

कैथल में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। करनाल में 203 खंभे और 302 पेड़ गिरे। पोल टूटने से फतेहाबाद के लगभग 257 गांवों में बिजली बंद रही। रात 11 बजे तक तक बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो सकी थी। सिरसा में 107 पोल टूटने की सूचना है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने की 448 शिकायतें भी आई हैं। गुरुवार शाम को प्रदेशभर में बादल छाए। बूंदाबांदी की वजह से तापमान में गिरावट आई है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ सकती है गर्मी

ग्रामीण क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। पानीपत में भी शहरी व ग्रामीण एरिया में लोगों को कुछ समय तक अंधेरे में रहना पड़ा। हालांकि इसके बाद शनिवार से फिर से मौसम में बदलाव के साथ गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में उछाल हो सकता है। केरल में तय तारीख से एक दिन पहले पहुंचा था मानसून, प्रदेश में तय समय पर देगा दस्तक इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय तारीख से एक दिन पहले केरल पहुंचा था। यह अच्छी मानसून प्रगति मानी जा रही है। इस समय जो परिस्थितियां बनी हुई हैं, वह मानसून प्रगति के अनुकूल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article